Rao Sohan Lal P.g College Neemrana (Affiliated to Raj Rishi Bhartrihari Matsya University, Alwar)

स्वच्छ भारत एवं उन्नत भारत एक दिवसीय कार्यशाला

Thursday - Nov 07, 2019

News Summary:

स्वच्छ भारत एवं उन्नत भारत एक दिवसीय कार्यशाला

Full News

कस्बे के  राव सोहनलाल पीजी महाविद्यालय में स्वच्छ भारत एवं उन्नत भारत मिशन के तहत निट  विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम प्रभारी डॉ कौशल कुमार यादव ने बताया कि कार्यशाला का प्रारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ कार्यशाला में  स्थानीय महाविद्यालय  और निट विश्वविद्यालय  के विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यशाला में विद्यार्थियों ने बेकार कागज एवम मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर बर्तन एवं अन्य कलाकृतियां बनाई तथा पेंटिंग की। कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताते हुए स्वच्छ भारत उन्नत भारत के संबंध में डॉ गुरेंद्र नाथ भारद्वाज ने बताया कि छोटे-छोटे कागज के टुकड़े जिनको हम रद्दी में नहीं बेचकर हम उनका उपयोग कर सकते हैं कार्यशाला में पधारे हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि भविष्य में इस प्रकार की अन्य क्रियात्मक कार्यशाला  भी आयोजित की जाए महाविद्यालय प्रबंध निदेशक नीरज सिंह यादव ने आए हुए समस्त प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम के दौरान योगेश यादव , सतीश यादव , कुलदीप, सपना ,अशोक अमित, मोहित, मधु ,स्वाति ,राजेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।