News Summary:
राव सोहन लाल महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता अभियान सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (SWEIP) कार्यक्रम के तहत वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है पर सेमिनार का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम में विकास अधिकारी गोपाल मीणा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर ,दल प्रभारी अमर सिंह ,महावीर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव प्रबंध निदेशक नीरज सिंह यादव के द्वारा मतदान जागरुकता अभियान गतिविधियों का शुभारंभ किया गया ! विकास अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को मतदान हेतु जागरुक रहने व अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने का संदेश दिया व विद्यार्थियों को अपने अपने मत का प्रयोग करने व ग्राम में मतदाताओं को चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया ! कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं निबंध प्रतियोगिता ,वाद विवाद प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यार्थियों के द्वारा मतदान करने हेतु हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर मत डालने का संकल्प लिया ! कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक नीरज सिंह यादव ,कौशल कुमार, सतीश यादव ,कुलदीप यादव ,डॉ अंकुर डॉ अजय, राजेश चौधरी, सपना ,दिलीप ,मोहित ,बृजेश मधु ,स्वाति ,सुनील ,अमित , महेश ,सरोजआदि उपस्थित रहे !
