Rao Sohan Lal P.g College Neemrana (Affiliated to Raj Rishi Bhartrihari Matsya University, Alwar)

सेना भर्ती को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया सेमिनार में मुख्य वक्ता सहायक निदेशक भर्ती सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह गिल ने बताया किस प्रकार किस स्टेज पर सेना भर्ती में विद्यार्थी हिस्सा ले सकता है

  • Start Time: Friday 09:36PM
    September 27, 2024
  • Completion Time: Friday 09:36PM
    October 04, 2024
  • Location:

27 September, 2024 Friday
Agneeveer seminar 2024

Summary

राव सोहन लाल पी जी महाविद्यालय नीमराना में सेना भर्ती कार्यालय अलवर के नेतृत्व में सेना भर्ती को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया ।सेमिनार में मुख्य वक्ता सहायक निदेशक भर्ती सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह गिल ने बताया किस प्रकार किस स्टेज पर सेना भर्ती में विद्यार्थी हिस्सा ले सकता है

Full Description

राव सोहन लाल पी जी महाविद्यालय नीमराना में सेना भर्ती कार्यालय अलवर के नेतृत्व में सेना भर्ती को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया ।सेमिनार में मुख्य वक्ता सहायक निदेशक भर्ती सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह गिल ने बताया किस प्रकार किस स्टेज पर सेना भर्ती में विद्यार्थी हिस्सा ले सकता है सहायक निदेशक  ने बताया कि मेहनत के दम पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है साथ ही सेना में भर्ती होने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया गया इंडियन आर्मी की ऑफिशल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in की जानकारी विद्यार्थियों से साझा की गई । कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक नीरज सिंह यादव ने बताया कि अग्नि वीर भर्ती ,भारतीय सेना ,नौसेना और वायु सेवा के लिए एक नया भर्ती मॉडल है इसके तहत विद्यार्थी 4 साल के लिए अग्निवीर के तौर पर सेवा करते हैं ,अग्निवीर भर्ती के लिए देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा  भर्ती में शामिल होने के लिए जागरूक किया जा रहा  है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर कौशल कुमार द्वारा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।  कार्यक्रम के दौरान कोऑर्डिनेटर प्रियंका यादव, प्रवीण ,कुलदीप, राजेश चौधरी, मनीषा ,पूजा वर्मा ,पूजा यादव मंच संचालक नरेंद्र यादव सहित महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।