Rao Sohan Lal P.g College Neemrana (Affiliated to Raj Rishi Bhartrihari Matsya University, Alwar)

Plantation By NCC Cadets

Plantation By NCC Cadets in College Campus

Friday Aug 21, 2026 01:02:00PM

Base Category

Faculty Member

*नीमराना, 20 अगस्त 2026* राव सोहन लाल कॉलेज, नीमराना में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में *9 राज बटालियन NCC, अलवर* से *सुबेदार पृथ्वी सिंह* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ  *कॉलेज चेयरमैन नीरज सिंह यादव*  *प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार यादव*एवं एनसीसी प्रभारी ANO प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर NCC कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के 21 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

कॉलेज चेयरमैन नीरज सिंह यादव एवं प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार यादव ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित NCC कैडेट्स मनीष कुमार, साक्षी यादव, तन्नू कुमारी, खुशबू ,रोहित, मोनिका यादव,ने पर्यावरण संरक्षण एवं कॉलेज परिसर को हराभरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Comment Now